20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

 कोंच जालौन- कोतवाली के सुरही चौकी प्रभारी सन्दीप कुमार अपने हमराही कांस्टेविल के साथ अवैध शराब पकड़ों अभियान के तहत गस्त पर मामूर थे और चमड़ा ठाकुरपुर तिराहा से गुजर रहे थे तभी सड़क किनारे खड़े एक युवक पर पुलिस की नजर पड़ी जो हाँथ में पिपिया लिए हुए था जिसे रोककर पुलिस ने पिपिया को खोलकर देखा तो उसमें अवैध कच्ची शराब भरी हुई थी पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम मुन्ना नट पुत्र पीर मुहम्मद निवासी ग्राम धंतोली हाल निवास मुहल्ला नया पटेल नगर कोंच बताया जिसे पुलिस पकड़कर कोतवाली ले आयी जहां पर पुलिस ने उक्त के खिलाफ मुकद्दमा संख्या 204/23 धारा 60(1)आवकारी एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर चालान कर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post