28 अगस्त से 30 अगस्त तक होगा जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन

28 अगस्त से 30 अगस्त तक होगा जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन

 उरई जालौन- अपर जिला सूचना अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उ0प्र0, लखनऊ के निर्देश के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों, विकास कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार हेतु एवं सबका साथ-सबका विकास सबका-विश्वास सबका प्रयास नामक विषयक पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी दिनांक 28.08.2023 से 30.08.2023 तक इन्दिरा स्टेडियम में लगायी जायेगी। जनपदवासियों से अपील है कि सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0 द्वारा लगायी जा रही प्रदर्शनी में जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त कर अधिक से अधिक लाभ उठायें।

Post a Comment

Previous Post Next Post