उरई जालौन- राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 14 वर्षीय बालक हाॅकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ गौरी शंकर वर्मा सदर विधायक के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।
प्रतियोगिता में जनपद के 6 टीमों ने प्रतिभाग किया। हाॅकी के फाइनल मुकाबला स्टेडियम व सर्वोदय इंटर कॉलेज के मध्य खेला गया जिसमें स्टेडियम ने 4-2 से हरा का विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण का भव्य कार्यक्रम नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार मिश्रा व अपर जिला सूचना अधिकारी पंकज तिवारी के कर कमलों के द्वारा किया गया। बॉबी अंतर्राष्ट्रीय जिम्नास्टिक और राष्ट्रीय कोच सिविल सर्विस उत्तर प्रदेश अनूप द्विवेदी को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका पूजा और महेन्द्र नाथ पटेल तथा स्कोर सुरेन्द्र कौर के द्वारा निभाया गया।
कार्यक्रम का संचालन ममता स्वर्णकार के द्वारा किया गया। इस मौके पर जूली खातून समाज कल्याण अधिकारी अलकमा अख्तर लक्ष्मण दास बवानी अलीम सामाजिक कार्यकर्ता संतोष प्रजापति कृपा शंकर द्विवेदी एडवोकेट सर्व प्रिय दुबे राकेश मुकेश भारतीय सुनील कुमार पल्लवी रानी जिसान सम्मी चंदरशेखर पूरण सिंह अमीर अली अफसर सादिक अंसारी ऑमरे अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे। पुरुस्कार वितरण के समापन पर सिराजुद्दीन जिला क्रीडा अधिकारी के द्वारा सभी का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Tags
Post