विधुत विभाग ने चलाया बसूली अभियान, राजस्व जमा न करने वाले उपभोक्ताओं की बत्ती हुई गुल

विधुत विभाग ने चलाया बसूली अभियान, राजस्व जमा न करने वाले उपभोक्ताओं की बत्ती हुई गुल

 उरई जालौन- तहसीलदार उरई ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा जारी वसूली प्रमाण पत्रों के क्रम में भू-राजस्व की भाँति वसूली किये जाने हेतु प्राप्त कराये गये वसूली प्रमाण पत्रों के क्रम में उरई शहर में संयुक्त अभियान चलाकर वसूली की कार्यवाही की गयी जिसमें कई बाकीदारों के विद्युत संयोजन विच्छेदित कर दिये गये, जो निम्न हैं। उन्होंने बताया कि बाकीदार अनवर पुत्र नजर मुहम्मद निवासी करसान रोड उरई धनराशि 73429.00, ताहिर पुत्र कासिम निवासी करसान रोड उरई धनराशि 72283.00, राजकुमारी पत्नी लक्ष्मीप्रसाद निवासी करसान रोड उरई धनराशि 58522.00, कुसमा पत्नी श्यामबाबू निवासी करसान रोड उरई धनराशि 59678.00, बृजबिहारी पुत्र रामपाल निवासी करसान रोड उरई धनराशि 92960.00, सलमान कादरी पुत्र वशीर निवासी करसान रोड उरई धनराशि 75728.00, श्रीमती कल्लू पत्नी उमर निवासी करसान रोड उरई धनराशि 12771.00, श्रीमती उमा पत्नी मनोहरलाल निवासी करसान रोड उरई धनराशि 36347.00, जियाउल हक पुत्र कमरूल हक निवासी करसान रोड उरई धनराशि 29874.00, एलान खान पुत्र बाबू खान निवासी जेल के पीछे उरई धनराशि 55687.00, श्यामबाबू पुत्र झुण्डन निवासी करसान रोड उरई धनराशि 91625.00, शिवकुमार पुत्र हल्के प्रसाद निवासी नया पटेल नगर उरई धनराशि 30984.00, संगीता पत्नी विनोद कुमार विश्वकर्मा निवासी जेल रोड उरई धनराशि 25975.00, रानो पत्नी स्व० इमबुद्दीन निवासी करसान रोड उरई धनराशि 56817.00, शबीना पत्नी मल्लू अंसारी निवासी करसान रोड उरई धनराशि 147964.00, सितारा खान पत्नी अली मोहम्मद निवासी जेल रोड उरई धनराशि 54154.00 है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त निम्न बाकीदारो से वसूली की गई जिसमें शम्मो पत्नी कुदख निवासी करसान रोड उरई धनराशि 54496.00, शकील अहमद पत्नी हमदाद अली निवासी करसान रोड उरई धनराशि 11007.00, कादिर शाह पुत्र सुलेमान फकीरनटोला लहारियापुरवा उरई धनराशि 25000.00, ऐजान खान पुत्र बाबू खान निवासी जेल के पीछे उरई धनराशि 23900.00 है। विद्युत देय के बाकीदारों से अपील की जाती है कि वे अपने-अपने बकाये की धनराशि तत्काल जमा कर असुविधा से बचें।

Post a Comment

Previous Post Next Post