यज्ञ करते समय लगी भीषण आग, यज्ञशाला जलकर खाक

यज्ञ करते समय लगी भीषण आग, यज्ञशाला जलकर खाक

 कालपी जालौन- देर शाम को प्राचीन यज्ञशाला में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसे देखकर मंदिर दर्शन करने पहुंचे लोगों में अफरा तफरी मच गई। आग की भीषण लपटें देख गांव के लोग यज्ञशाला पहुंचे। जिन्होंने आसपास से पानी डालकर उसे बुझाने का प्रयास किया। मगर आग की लपटे बढ़ते देख दमकल कर्मियों को सूचना दी गई। जानकारी मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। जिन्होंने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया, साथ ही आग कैसे लगी। इसकी जांच शुरू कर दी।
पूरा मामला कालपी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मंगरोल का है। इस गांव में मंदिर के समीप प्राचीन यज्ञशाला बनी हुई है। जहां पर लोग दर्शन करने के बाद यज्ञशाला की परिक्रमा लगाने जाते हैं। शनिवार देर शाम को जब ग्रामीण मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान यज्ञशाला में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जहां दर्शन करने पहुंचे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वह दहशत में आ गये। जिसे देखकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिन्होंने आसपास से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। मगर आग इतनी विकराल थी कि उसे बुझाया नहीं जा सका। जिस पर ग्रामीणों ने दमकल कर्मियों को सूचना दी।
जानकारी मिलते ही कालपी से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। जिन्होंने कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। मगर तब तक यज्ञशाला पूरी तरीके से जलकर खाक हो चुकी थी। यज्ञशाला में आग कैसे लगी। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका। वहीं इस मामले की दमकल कर्मियों द्वारा जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post