सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं कुल 11 शिकायते, 3 का मौके पर हुआ निस्तारण

कोंच जालौन। तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी अतुल कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें 11 फरियादियों ने अपनी अपनी समस्याओं से सम्बंधित प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपें, जिस पर अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुना और निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देशित किया कि आई हुई शिकायतों का समय बद्ध एवं गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण कराना सुनिश्चित करें, उन्होंने ने यह भी कहा कि शिकायतों के निस्तारण में सम्बंधित लोगों को मौके पर बुलाकर पारदर्शी तरीके से समस्या का निस्तारण करें जिससे दुबारा फरियादी उक्त समस्या को लेकर न आये। एसडीएम ने आईं हुई शिकायतों में से मौके पर 3 शिकायतों का निस्तारण करते हुए उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दास्त नही होगी और अगर मॉनिटरिंग के दौरान कोई भी कमी पायी जाती है तो सम्बंधित विभाग के अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर तहसीलदार अभिनव तिवारी नायब तहसीलदार राहुल यादव बीडीओ गौरव कुमार एडीओ पंचायत नरेश चन्द्र द्विवेदी अवर अभियंता विधुत अंकित साहनी अवर अभियंता द्वतीय अभिमन्यु यादव अवर अभियंता सुरेश पवन एबीएसए रंगनाथ चौधरी सहित तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post