तहसील परिसर में एसडीएम ने किया ध्वजारोहण
![]() |
| हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस |
कोंच। आजादी के अमृत काल पर हम सभी लोग बड़े ही धूमधाम से 75 वां गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास से मनाया गया। क्षेत्र के सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं पर 26 जनवरी पर अनेक जगहों पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम चलता रहा सबसे पहले गणतंत्र दिवस की 75 वीं साल गिरह पर तहसील कार्यालय में उपजिलाधिकारी अतुल कुमार ने सशस्त्र जवानो द्वारा सलामी ली और झंडा फहराया कर राष्ट्रीय गान गाया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान तहसीलदार अभिनव तिवारी नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह राहुल यादव सहित राजस्व निरीक्षक एवं संग्रह अमीनों ने महात्मा गांधी संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर सहित अमर शहीदों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको याद किया इसी क्रम में कोतवाली पुलिस स्टेशन पर प्रभारी निरीक्षक नागेन्द्र कुमार पाठक ने ध्वजा रोहण कर सलामी ली यहां अतिरिक्त कोतवाल वृजेश बहादुर सिंह खेड़ा चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह चन्देल सुरही चौकी प्रभारी संदीप कुमार सागर चौकी प्रभारी वलराम शर्मा उपनिरीक्षक रिंकू सिंह सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे वहीं बन क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर क्षेत्राधिकारी पंकज भानु सिंह ने गणतंत्र दिवस पर झण्डा फहराया और शहीदों को याद किया इस अवसर पर डिप्टी रेंजर हेमंत कुमार वन दरोगा रामदास दान सिंह खुशीराम राकेश कुमार मुहर सिंह सुनील कुमार धुर्व राम दुर्गेश कुमार तिवारी साबिर भगवानदास और संतोष कुमार मौजूद रहे। वहीं मुहल्ला पटेल नगर स्थित विधुत उपखण्ड कार्यालय पर उपखण्ड अधिकारी अनिरुद्ध कुमार मौर्य एवं नहर पॉवर हाउस पर अवर अभियंता अमन पांडेय और कैलिया वाईपास स्थित पॉवर हाउस पर अवर अभियंता अंकित साहनी ने झंडा रोहण कर शहीदों को नमन किया। इस दौरान उज्ज्वल तिवारी महेंद्र पटेल बबलू बहरे धीरज कुशवाहा सहित तमाम विधुत कर्मी मौजूद रहे वहीं राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा जीतेन्द्र वर्मा ने ध्वजा रोहण कर शहीदों को याद किया। इस दौरान नर्स वंदना कुशबाहा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा
