कोंच जालौन। अपर आयुक्त प्रशासन स्थानीय निकाय झांसी मण्डल डॉ महेंद्र कुमार मिश्रा ने नगर पालिका परिषद पहुंचकर औचक निरीक्षण किया, जहां पर अपर आयुक्त ने साफ-सफाई व्यवस्था को घूम-घूमकर देखा और अधिशाषी अधिकारी से नगर सफाई व्यवस्था पर जानकारी ली, इसके उपरान्त उपस्थित पंजिका मंगाकर सफाई कर्मियों की संख्या को देखा जिसके आधार पर हर वार्ड में 3 सफाई कर्मी नियुक्त करते हुए सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिये। वहीं अलाव के सम्बंध में अधिशाषी अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई है कि चिन्हित प्वाइंटों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं और जहां से भी अलाव जलाने की मांग की जाती है उस जगह पर आवश्यकता होने पर अलाव जलाए जाते हैं। इस दौरान सफाई निरीक्षक हरिशंकर निरंजन आरआई सुनील कुमार लिपिक जीवन बाबू आशुतोष चौहान, विजय अवस्थी सहित पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।
अपर आयुक्त ने किया नगर पालिका का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश
byMohd. Saddam Husain
-
0