विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले विजयी प्रतिभागियों को पुरुस्कार देकर किया गया सम्मानित

कोंच जालौन। स्वामी विवेकानंद की जयन्ती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा एक पखवाड़े तक आयोजित करायी गयीं अलग अलग प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं को पुरुस्कार देकर सम्मानित कर समापन कर दिया गया।
शनिवार को मथुरा प्रसाद महाविद्यालय में आयोजित हुए समापन कार्यक्रम के अतिथि के एलएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन भाजपा नेता आशु निरंजन, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शीलू निरंजन, महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ केदारनाथ निरंजन, प्राचार्य डॉ टीआर निरंजन विकास पटेल ने माँ सरस्वती, भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की, तदोपरांत परिषद के नगर अध्यक्ष महेंद्रनाथ मिश्रा, प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य शिव श्रीवास्तव की अगुवाई में सदस्यों ने अतिथियों का बैज अलंकरण और माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया कार्यक्रम बोलते हुए आरपी निरंजन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने छात्र छात्राओं सहित युवाओं को जीवन जीने का आधार दिया है। उन्होंने शिक्षित बनने के साथ ही देश की सेवा कर अपने जीवन को एक मुकाम तक लेकर जाने का रास्ता दिखाया है वही ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शीलू पड़री ने कहा कि युवाओं के प्रेरणा स्रोत विवेकानंद जी उन्होंने हर समय अपने देश व अपने लोगों को आगे बढाने के कार्य किया ऐसे महापुरुषों के पद चिन्हों पर हम सबको चलना है विभिन्न प्रतियोगिताओं में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में जाह्नवी सोनी प्रथम और साहिल बेग द्वितीय, मेहंदी प्रतियोगिता में संस्कृति द्विवेदी प्रथम, शिखा पटेल द्वितीय और सानिया तृतीय, रंगोली प्रतियोगिता में गुनगुन प्रथम, राधा परिहार महिमा सोनी द्वितीय और प्रेरणा शुक्ला नाज़रीन तृतीय स्थान सहित बैडमिंटन प्रतियोगिता में सुरभि व कनक की जोड़ी प्रथम, निशा व शालिनी की जोड़ी द्वितीय और संयुक्त रूप से उन्नति और करफी एवं आरिफा और कशिश की जोड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इस दौरान भाजपा जिला मंत्री अंजू अग्रवाल, डॉ आलोक प्रभंजन गर्ग, पिंकू प्रखर अग्रवाल, संकेत अग्रवाल ओपी यादवआकाश राठौर, विकास पटेल हनी अग्रवाल, सुमित यादव, आयुष यादव, ऋषि त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post