कोंच जालौन- नगर के समीपस्थ ग्राम चाँदनी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सद्गुरु धाम आश्रम में मंगलवार को भक्तों का भारी जमावड़ा रहा सुबह से लेकर आस पास के कई गांवों के लोगों द्वारा मेले में आने का तांता लगा रहा। वहीं गांव में विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा की अगुआई सद्गुरु धाम आश्रम के अध्यक्ष उमेशानंद जी महाराज शास्त्री(ओमजी)के साथ साथ तमाम संत महात्माओं और गांव की महिलाएं पुरुषजन बराबर चल रहे थे। शोभायात्रा में बैण्ड बाजों के साथ साथ घोड़े और बहरूपिया आदि शोभायात्रा में चार चांद लगाकर शोभा बढ़ा रहे थे। सद्गुरु धाम आश्रम मन्दिर पर सुबह से ही दर्शनार्थियों का आना जाना बना रहा बगल में आश्रम की प्रबन्ध समिति द्वारा विशाल भण्डारे का भी आयोजन किया गया जिसमें तमाम साधु संतों के अलावा महिलाएं पुरुषजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं मेले में लगी हर प्रकार की दुकानों से लोगों ने खूब खरीददारी की मेले में मिकी माउस काला जादू सहित तमाम खाने पीने की सामग्री मेले में बिकती नजर आयी। मेले में बड़ी संख्या में तमाम स्थानों से आये साधु संतों का साल उड़ाकर सम्मानित कर विदाई की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सीताराम प्रजापति श्रवण कुमार तिवारी पवन तिवारी सर्वेश कुमार अनिरुद्ध कुशवाहा भानू प्रताप सिंह सुनीता गुप्ता विनीता देवी राम कुमार मोती लाल अनूप द्विवेदी सूर्य कुमार आनंद कुमार सहित हजारों की संख्या भक्तगण मौजूद रहे।
सद्गुरु धाम आश्रम में लगा भक्तों का मेला
byMohd. Saddam Husain
-
0