कोंच जालौन। कोतवाली क्षेत्र के धनुतालाब स्थित काली माता मंदिर के पास दो युवकों द्वारा महिला से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है और पुलिस ने मामले को रफा-दफा भी करा दिया है।
जानकारी के मुताबिक महिला अपनी पुत्री के साथ धनु तालाब स्थित अपने प्लाट पर जा रही थी तभी वहां मौजूद दो युवकों ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला के चिल्लाने पर वहां मौजूद लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी जबकि दूसरा साथी मौका देखकर भाग गया, दोनों युवक मोहल्ला गांधीनगर के बताए जा रहे हैं वहीं महिला द्वारा डायल 112 को सूचना दी गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 1577 पीआरबी ने मनचले युवक से महिला के पैर छुआ कर मामले को रफा-दफा करा दिया है जिसकी नगर में चर्चा बनी हुई है।