बिजली कनेक्शन न मिलने से दीपक के घर अंधेरा, एसडीएम से लगाई गुहार
![]() |
| बिजली कनेक्शन न मिलने से दीपक के घर अंधेरा, एसडीएम से लगाई गुहार |
कोंच। मोहल्ला जवाहर नगर निवासी दीपक अग्रवाल पुत्र रामसेवक ने दिन बुधवार को उपजिलाधिकारी अतुल कुमार को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि हमारा पारिवारिक बंटवारे का वाद सिविल जज जूनियर डिवीजन के यहां विचाराधीन है जिसमें मैं भी पक्षकार हूं और समस्त चल अचल संपत्ति पिता के नाम है और हम सभी लोग एक ही मकान में निवास करते हैं जिसमें सभी भाइयों ने विद्युत कनेक्शन ले रखा है लेकिन मुझे विद्युत कनेक्शन नहीं लेने दे रहे हैं जब विद्युत विभाग की टीम जांच करने आई तो सारे भाई विवाद करते हुए भद्दी भद्दी गालियां देने लगे जबकि पिता ने कनेक्शन की स्वीकृति दे दी है विद्युत विभाग ने यह भी बताया कि जब बटवारा हो जाएगा और जिसको जो हिस्सा मिलेगा वहां पर भी विद्युत मीटर स्थानांतरित हो जाएगा मेरे एक नाबालिक पुत्र है जिसकी बिजली ना होने के कारण पढ़ाई लिखाई नहीं हो पा रही है। जबकि विद्युत कनेक्शन मूलभूत जरूरत एवं मौलिक अधिकार के अंतर्गत आता है दीपक कुमार ने एसडीएम से बिजली कनेक्शन दिए जाने का आदेश पारित किए जाने की मांग की है।
Tags
Post
