नहर में मिली अज्ञात लाश, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस

नहर में मिली अज्ञात लाश, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम समरसेना नहर में पुल के नीचे एक शख्स की लाश मिली है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली भेंड़ चौकी क्षेत्र के ग्राम चमरसेना नहर में पुल के नीचे 35 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। शव अर्धनग्न अवस्था में था। शव की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाल लिया और आस-पास के गांव में संपर्क कर शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में लगी है
Tags
Post