एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन, 26 युवाओं का हुआ चयन

 

एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन, 26 युवाओं का हुआ चयन



उरई जालौन। जिला रोजगार सहायता अधिकारी भगवत नारायन ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, परिसर उरई में आज दिनांक 30-01-2024 को प्रातः 11:00 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेला / कॅरियर काउन्सिलिंग का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में देश एवं प्रदेश की प्रतिष्ठित कम्पनियों/नियोंजकों द्वारा टेक्नीकल एवं नान टेक्नीकल दोनों प्रकार के पदों हेतु अभ्यर्थियों की भर्ती के लिये सम्बन्धित कम्पनियों द्वारा साक्षात्कार आयोजित किया गया। इस रोजगार मेले में एल०आइ०सी०, आईसैक्ट रोजगार मंत्रा कम्पनियों में 44 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें नियोजकों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से 26 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। अभ्यर्थियों का कॅरियर संबंधी मार्गदर्शन किया गया साथ ही सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया। अन्त में भगवत नारायण वर्मा प्रभारी रोजगार सहायता अधिकारी की देख-रेख में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ एवं कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post