मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने किया जिला कारागार का निरीक्षण, जेल में बंद कैदियों को बांटे सर्दी से बचाव के लिए कंबल

22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का एलईडी के माध्यम से प्रदेश की सभी जेलों में किया जाएगा लाइव प्रसारण 


उरई जालौन। मंत्री कारागार एवं होमगार्ड्स (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने जिला कारागार उरई में निरुद्ध बंदियों से सीधे वार्ता की। प्रभारी मंत्री जी ने बन्दियों से अपराध की दुनिया छोड़, समाज की मुख्य धारा में जोड़ने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि आपराधिक प्रवृत्ति से अलग हटकर जीवन की मुख्य धारा से जुड़े और आपराधिक घटनाओं से लग रहे इस दौरान बंदियों से रूबरू होते हुए उन्होंने उनके सुख दुख जाना। उन्होंने कहा कि कौशल विकास मिशन के तहत आप सभी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे आप सभी को जीविका मिले, साथ ही अपराधिक सजा काटने के बाद बाहर आपको रोजगार ढूंढने की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षित होंगे जिससे रोजगार आसानी से प्राप्त होगा। मंत्री जी द्वारा सभी बन्दियों को कम्बल वितरण, हनुमान चालीसा और सुन्दरकाण्ड की पुस्तक अपने हाथों से भेंट की गयी साथ ही महिला बंदियों के साथ रह रहे छोटे बच्चो को गर्म कपड़े और बिस्किट का वितरण किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ० घनश्याम अनुरागी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक ईरज राजा, जेल अधीक्षक नीरज देव, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, कारागार चिकित्साधिकारी डा० राहुल वर्मन, उपकारापाल तारकेश्वर सिंह, तथा अमर सिंह व समस्त कारागार आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post