15 फरवरी को कोंच में सजेगी की अदब की महफिल, देश के नामचीन शायर करेंगे शिरकत

 15 फरवरी को कोंच में सजेगी की अदब की महफिल



कोंच‌। गुरुवार को तहसील स्थित कैलिया बस स्टैंड के मैदान में ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन आयोजित किया गया है।

बता दें कि आजाद हिंद फाऊंडेशन की ओर से "एक बुंदेली शाम, उर्दू अदब के नाम" की महफिल सजेगी। जिसमें देश के जाने-माने कवि और शायर अपना कलाम पेश करेंगे। मुशायरे की निजामत नदीम फार्रूख करेंगे।


मुशायरा-कवि सम्मेलन में नामचीन शायर मंजर भोपाली, नईम अख्तर, जौहर कानपुरी, सबीना अदीब, मीसम गोपालपुरी, अतुल अजनबी और अफजल इलाहाबादी शिरकत करेंगे।

इसके अलावा मजाहिया शायर पपलू लखनवी, सुंदर मालेगांव, हिमांशी बाबरा, डॉ आसिम मकनपुरी भी अपना कलाम पेश करेंगे।

कार्यक्रम संयोजक शशांक श्रीवास्तव ने बताया मुशायरा तहसील स्थित कैलिया बस स्टैंड के मैदान में रात 8.30 बजे शुरू

 होगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post