घर में घुसकर छेड़छाड़ करने पर तीन आरोपियों पर केस दर्ज

कोंच। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में घर में घुसकर युवती के साथ छेड़खानी करने, विरोध करने पर युवती की पिटाई करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने से साथ ही पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है
युवती के पिता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि घटना दिनांक 31 जनवरी 2024 की है। जब मेरी पुत्री घर पर गृह कार्य मे व्यस्त थी तभी मुहल्ले के ही निवासी इस्तखार कुरैशी पुत्र हलीम व हबीब पुत्र कलीम और बिलाल पुत्र राजू एक राय होकर घर मे घुस आए और गलत नियती से पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगे जब पुत्री ने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। शोर सुनकर पड़ोसी आ गए तो उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने धारा 452/354/323/504/506 आईपीसी में मुकद्दमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post