फर्नीचर की दुकान से चोर ले उड़े औजार, पुलिस कर रही जांच

फर्नीचर की दुकान से चोरों ने उड़े औजार, पुलिस कर रही जांच 

कोंच। कोतवाली क्षेत्र के मियागंज में चोरों ने फर्नीचर की दुकान से करीब 20 हजार के औजारों को चुरा लिया। पुलिस को दी शिकायत में दुकानदार वृज किशोर ने बताया कि घटना दिनांक 13/14 फरवरी रात्रि की है जब वह रोज की तरह सुवह लगभग 7 बजे मुहल्ला जवाहर नगर मियागंज स्थित अपनी लकड़ी फर्नीचर की दुकान पर आया और उसने दुकान खोलकर देखा तो वहां से दो रूटर मशीन एक कटर हैंड रुन्दा औऱ चार ग्रान्डर मशीन कीमत लगभग 20 हजार रुपये अज्ञात चोर चोरी करके ले गए जिसकी सूचना उसने तत्काल ही सागर चौकी में दी, लेकिन आज तक मशीनों का पता नहीं चल पाया। दुकानदार वृज किशोर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही किये जाने की मांग की है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post