![]() |
| महिला हुई टप्पेबाजी का शिकार, नशीला पदार्थ खिलाकर गहने व नगदी लेकर चम्पत हुई महिला |
कोंच। नगर में टप्पेबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं दे रही हैं, एक के बाद एक घटना कर टप्पेबाज लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है जहां कैलिया बस स्टैंड पर एक महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके गहने उताकर कर व पर्स में रखी नकदी लेकर महिला टप्पेबाजी कर फरार हो गई।
बता दें कि ग्राम पोरसा थाना आलमपुर जिला दतिया निवासी मुन्नी देवी अपने मायके में एक समारोह में शामिल होने के लिए आई हुई थी वह बाजार में कुछ सामान लेने के लिए गयी तो एक अज्ञात महिला उसके साथ लग गयीं और चलते चलते वह कैलिया बस स्टैंड पर अपनी की टँकी के पास पहुंचीं तभी उसको उस महिला ने नशीला पदार्थ खिलाकर अचेत अबस्था छोड़ दिया और उसने मौक़ा देख कान के सोने के बाला चांदी की तोड़िया व हाय चंद्रा तथा उसके पर्स में रखे करीब 700 रुपये की नगदी की निकाल कर रफूचक्कर हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिला को वहां से अपनी कार में बैठाकर उसे उसके मायके परिजनों के घर छोड़ आई।
वहीं इस मामले में प्रभारी निरीक्षक नागेन्द्र पाठक का कहना है कि घटना की सूचना मिलने पर उन्होंने अतिरिक्त इंस्पेक्टर बृजेश बहादुर को भेजा है जांच की जा रही है तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
Tags
Post
