यातायात नियमों की जानकारी देने सेठ बद्री प्रसाद कॉलेज के स्वयं सेवकों ने निकाली रैली

 यातायात नियमों की जानकारी देने सेठ बद्री प्रसाद कॉलेज के स्वयं सेवकों ने निकाली रैली




कोंच। सेठ बद्री प्रसाद स्मृति महाविद्यालय के स्वयं सेवकों द्वारा यातायात के नियमों के बारे में ग्राम जुझारपुरा में रैली निकाली गई और घर घर जाकर सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया।

राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र गोपाल जी ने कहा कि हमेशा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलना चाहिए इससे हमें कई फायदे हैं, जैसे अगर वाहन फिसल कर गिर भी जाता है तो हमारे सिर पर चोट नहीं आती, सर्दी और गर्मी में भी फायदा पहुंचता है।

छात्रा मंजू ने बताया वाहन को हमेशा रोड पर धीमी गति से चलना चाहिए, ओवरटेक करते समय पूरी सावधानी बर्तनी चाहिए। आगे आने वाले वाहन को देखकर ओवरटेक करें।

वहीं मुस्कान ने बताया कि बड़ा वाहन चलाते समय हमेशा सीटबेल्ट पहने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करें, शराब पीकर वाहन ना चलाएं चलती बाइक पर मोबाइल से बात ना करें, अपनी लाइन पर ही चलें।

जागरूकता कार्यक्रम में तमन्ना यासमीन पायल राठौर ममता कुमारी गरिमा रिषभ योगेंद्र सिंह रेहान पियूष आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान कल्लू सिंह राजकुमार वर्मा चतुर सिंह कुशवाहा चालू आदि गांव के तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार की ओर से प्रचार्य बृजेंद्र सिंह निरंजन डॉ सरताज खान मनोज कुमार धर्मेंद्र पटेल राघवेंद्र पटेल राधे पटेल कपिल कुमार संतोष कुमार कदीम सिद्दीकी राजकुमार गुप्ता संदीप संजय आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post