डॉक्टर बोला- 7 हजार में लेंस लगा दूंगा, गरीब ने जताई असमर्थता तो ऑपरेशन रूम से निकाला बाहर

 ऑपरेशन के नाम पर पैसे मांगने का आरोप



उरई जालौन। नेत्र चिकित्सालय में डॉक्टर व उनके कर्मचारी ऑपरेशन के नाम पर गरीब मरीजों से वसूली कर रहे है।
जी हां मामला उरई मुख्यालय के जिला नेत्र चिकित्सालय से सामने आया है। जहां एक गरीब मरीज को ऑपरेशन की डेट देने पर जब वह अस्पताल पहुँचा तो उससे सात हजार रुपये लेंस को लगवाने को लेकर मांग की गई, रूपए की पूर्ति न करने पर उसे अस्पताल से भगा दिया गया। वहीं पीड़ित पक्ष का कहना है कि पैसे ना देने पर डॉक्टर व उनके दलालों द्वारा कहा गया कि अपने मरीज को कहीं और जाकर दिखाओ।
बता दें कि भ्रष्टाचारियों की हद खतम कर देने वाला ऐसा फंडा जिला नेत्र चिकित्सालय यानी आंखों वाले अस्पताल से आए दिन सामने आता रहता है जिसको देखने वाला कोई नहीं है।

Post a Comment

Previous Post Next Post