![]() |
| किन्नर समाज ने प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा |
कोंच। नगर ने किन्नर समाज ने बुधवार को प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी अतुल कुमार को सौंपते हुए मांग की है कि हमारे नगर के निवासियों के लिये रेलवे व्यवस्था की बहुत बड़ी समस्या है जिसके कारण नगर का विकास नहीं हो पा रहा है अगर कोंच एट रेल लाइन को कोंच से दिबियापुर जोड़ दिया जाए तो यातायात के साथ साथ नगर का विकास भी हो जाएगा वहीं कोंच नगर फ़ॉर लाइन या टू लाइन से भी बंचित है अगर यह सड़क ग्वालियर से जुड़ जाए तो कोंच का चहुमुखी बिकास हो जाएगा और नगर वासियों को यातायात की बेहतर सुविधाएं मिलने लगेंगी इस दौरान सलमा बाई सरोज बाई रुखसार शिवानी बाई सोनम कमला काजल वबली बाई आदि मौजूद रहीं।
Tags
Post
