युवक बेटी के पीछे पड़ा है, घर से निकलना हुआ दूभर.. पीड़ित मां ने SP दफ्तर पहुंच लगाई गुहार

महिला ने लगाया अश्लील हरकत करने और वीडियो बनाने का आरोप



उरई। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एक युवक पर अश्लील हरकतें करने और वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। साथ ही महिला ने इस बात के लिए आशंका जाहिर की है कि कहीं आरोपी वीडियो को वायरल ना कर दें।
बता दें कि महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसका पति मजदूरी करने बाहर जाता हैं। 20 जनवरी को गांव का ही रविंद्र चौधरी सुबह 11 बजे उसके घर में घुस आया और उसकी 15 वर्षीय पुत्री जो कि घर में अकेली थी। गलत नियत से अश्लील हरकते करने लगा। जिस पर मेरी पुत्री ने अपत्ति जताई तो उक्त व्यक्ति ने वीडियो वायरल करने की और जिन्दगी खराब करने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि युक्त युवक लगभग 1 महीने से उसकी पुत्री का पीछा कर रहा है और उसे परेशान करता है। उसने इसकी शिकायत थाने में की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उल्टा पुलिस समझौता करने का दबाव बना रही है। थाने में तैनात दरोगा का कहना है कि अगर दोबारा शिकायत की तो उसके पति को जेल भेज देंगे। जिससे पूरा परिवार भयभीत है महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post