दोबारा परीक्षा कराने के लिए पुलिस अभ्यर्थियों का हल्ला बोल, योगी जी को भेजे ये साक्ष्य

  

दोबारा परीक्षा कराने के लिए पुलिस अभ्यर्थियों का हल्ला बोल, योगी को भेजें साक्ष्य


कोंच। नगर के युवाओं ने यूपी पुलिस परीक्षा का पेपर लीक होने पर रोष जताते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन क्षेत्रीय विधायक को सौंपकर पुनः परीक्षा कराने की मांग की है।
बता दें कि दिनांक 17 /18  फरवरी 2024 को यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा दो पालियों में आयोजित कराई गई थी जिसका प्रश्न पत्र समय से पूर्व ही लीक हो गया था जिस पर अभ्यर्थियों ने हो हल्ला करते हुए क्षेत्रीय विधायक मूलचंद निरंजन को धांधली से संबंधित एक ज्ञापन देते हुए बताया कि हमारे पास साक्ष्य भी मौजूद हैं और उसके बारे में मुख्यमंत्री को साक्ष्य के साथ हमारी बात को पहुंचाया जाए जिससे इस पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके वहीं ज्ञापन के दौरान छात्र-छात्राओं ने बताया कि परीक्षा के पूर्व ही लाखों अभ्यर्थियों को पैसे की दम पर पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर मिल गया था अब ऐसे में ईमानदार और मेहनती छात्रों को नौकरी में जगह कहां से मिलेगी, क्योंकि लीक हुए पेपर से पहले ही अभ्यर्थी पास हो चुके होंगे यह हम लोगों के साथ छलावा है और उन्होंने उक्त के संबंध में मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की है इस दौरान दुर्गेश शिवम अमित अनिल कुमार पूरन सिंह निखिल कुलदीप दीपू अरबाज अहमद सोनू विवेक कुमार बब्बू सिंह आरिफ आसिफ निहाल नितेश सहित तमाम अभ्यर्थी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post