राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को अपर जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को अपर जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना



उरई जालौन। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश श्री लल्लू सिंह के कुशल मार्ग दर्शन में आज नोडल अधिकारी/अपर जज प्रथम श्री अंचल लवानिया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अपर जिला जज /सचिव श्री महेंद्र कुमार रावत द्वारा प्रचार वाहन (मोबाइल वैन) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जिले की समस्त तहसीलों उरई, कोंच, कालपी, जालौन तथा माधौगढ़ में दो दिन राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार करेंगी।

              तहसीलदार उरई शेर बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार जालोन गौरव कुमार,  नायब तहसीलदार कोंच सुधीर कुमार सिंह, नायब तहसीलदार कालपी नीलमणि सिंह यादव,विद्वान अधिवक्ता गण, कर्मचारी एवं पी०एल०बी०  प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post