बाइक चोरों का सरगना तथाकथित फर्जी पत्रकार के कारनामों की लंबी है लिस्ट..

बाइक चोरों का सरगना तथाकथित फर्जी पत्रकार के कारनामों की लंबी है लिस्ट जिसको हम दिखाएंगे क्रम से...

फर्जी पत्रकार अंक -1

शुरुवात करते है इस तथाकथित फर्जी पत्रकार के कारनामों कि यह पहले स्वयं बाइक चोरियां करता था और पुलिस से बचने के लिए इसने एक तरकीब निकाली और एक अखबार की एजेंसी लेकर पत्रिकारिता का चोला ओढ़ लिया और पत्रिकारिता की आड़ में बाइक चोरियों को अंजाम देने लगा, धीरे-धीरे इसने अपना नेटवर्क फैलाया और कुछ अपने शागिर्द भी बना लिए और उनसे भी बाइक चोरी करवाने लगा, इस तथाकथित पत्रकार की पोल जब खुली जब इसको कानपुर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ पकड़ लिया इसने पत्रकारिता का जमकर रौब दिखाया लेकिन कानपुर पुलिस पर नही हुआ कोई असर और कानपुर पुलिस ने इसकी जमकर खातिरदारी की और मुकद्दमा दर्ज कर जेल भेजने की भी कार्रवाई की गई, लेकिन मामला कानपुर का होने के कारण नगर के लोगों को इसकी जानकारी नही हो पाई लेकिन कुछ समय बाद कोंच कोतवाली पुलिस ने इस तथाकथित के घर छापेमारी कर 11 चोरी की बाइकों का बड़ा जखीरा बरामद कर डाला और पुलिस ने उसका खुलासा भी किया, जब इसकी ये कारगुजारियां अखवार के संपादक तक जा पहुँची तो इसको बड़ा बेज्जत कर संस्थान से निकाला गया तब से ये बाइक चोरों का सरगना फर्जी पत्रकार का चोला ओढ़कर बाइक चोरी सहित अन्य गैर कानूनी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है और अधिकारियों को पत्रिकारिता की आड़ में ग़ुमराह कर अपने काले साम्राज्य को लगातार बढ़ा रहा है।

इसके चरित्र हीनता व पिटाई के किस्से सहित ऐसी कई घिनौनी करतूतों से रूबरू कराऊंगा पढ़ें अगले अंक में..

Post a Comment

Previous Post Next Post