पंचायत के रिक्त पदों के लिए 6 सितंबर को होगा मतदान

पंचायत के रिक्त पदों के लिए 6 सितंबर को होगा मतदान

 उरई जालौन- जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) चाँदनी सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उ०प्र०, लखनऊ की अधिसूचना के क्रम में नामांकन प्रक्रिया के उपरान्त सदस्य जिला पंचायत के रिक्त वार्ड सं0-10 पहाड़गांव एवं विकास खण्ड नदीगाव के रिक्त सदस्य क्षेत्र पंचायत (वार्ड सं0-49 क्योलारी प्रथम ) के रिक्त पदों पर आयोग द्वारा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार दिनांक 06 सितम्बर 2023 को प्रातः 7:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक मतदान सम्पन्न कराया जाना है। मतदान हेतु पोलिंग पार्टियां दिनाँक: 05 सितम्बर 2023 को एस०आर०पी० इण्टर कॉलेज कोंच से सम्बन्धित मतदान स्थलों के लिए प्रस्थान करेंगी। दिनांकः 06 सितम्बर 2023 को मतदान के पश्चात् सदस्य जिला पंचायत के निर्वाचन से सम्बन्धित सील्ड मतपेटिकाएं व अन्य अभिलेख एस०आर०पी० इण्टर कॉलेज कोंच में स्थापित होने वाले स्ट्रॉंग रूम में जमा की जायेंगी तथा सदस्य क्षेत्र पंचायत के निर्वाचन से सम्बन्धित सील्ड मतपेटिकाएं व अन्य अभिलेख विकास खण्ड कार्यालय नदीगांव में स्थापित होने वाले स्ट्रांग रूम में जमा की जायेंगी। आयोग द्वारा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार सम्बन्धित मतदान केन्द्र / स्थलों पर मतदान सम्पन्न कराये जाने हेतु संलग्न सूची के अनुसार मतदान केन्द्रों / स्थलों को दिनांक 05.09.2023 से 06.09.2023 तक के लिए अधिग्रहण किया जाता है। अतः जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जालौन स्थान उरई / सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि सम्बन्धित मतदान केन्द्र की सफाई व्यवस्था, निर्मित पुरुष / महिला शौचालय तथा हैण्डपम्प तत्काल ठीक कराकर दिनांक 05.09.2023 की पूर्वान्ह में संबंधित खण्ड विकास अधिकारी / सहायक विकास अधिकारी (पं०) को ताला व चाभी तथा दाँछित फर्नीचर सहित अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post