ग्राम प्रधान एवं सेक्रेटरी के गठजोड़ से खेला जा रहा भ्रष्टाचार का खेल

ग्राम प्रधान एवं सेक्रेटरी के गठजोड़ से खेला जा रहा भ्रष्टाचार का खेल
कोंच जालौन- ग्राम पंचायत धौरपुर के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव पर फर्जी बड़े का आरोप लगाते हुए उप जिलाधिकारी से शिकायत की है।

गौरतलब हो कि कोंच विकासखंड के ग्राम धौरपुर निवासी उम्मेद खान पुत्र लियाकत खान ने उपजिलाधिकारी अतुल कुमार को एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि गांव के प्रधान सरताज खान ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक चन्द्र भूषण द्वारा अपनी मनमर्जी से काम किया जा रहा है जिसमें गांव में शरीफ के खेत से रामसिया के खेत तक सिर्फ कागजों में किया गया है और इस कार्य में 50 आदमी की हाजिरी 11 अगस्त से 21 आगस्त 2023 तक मास्टर रोल में अंकित है जिनमे कुछ लोग तो गांव में ही नहीं रहते है और एक महिला अलका देवी प्राथमिक विद्यालय धौरपुर में रसोइया है फिर वह उक्त कार्य मे कार्य कैसे कर सकती है वहीं गांव में बना सामुदायिक शौचालय में सीट तक नहीं है और इस शौचालय में साफ सफाई हेतु 2 लोगों की नियुक्ति भी कर दी गयी है उक्त लोगों के द्वारा सरकारी धन का बंदर वाट किया जा रहा है उम्मेद खान ने एसडीएम से उक्त कार्यों की जांच किसी ईमानदार अधिकारी से कराये जाने की मांग की है।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post