![]() | |
| 9 सितंबर को लगेगी लोक अदालत जिला जज ने अधीनस्थों के साथ की बैठक |
उरई जालौन- उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में 09 सितम्बर 2023 को आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित किये जाने हेतु आज माननीय जनपद न्यायाधीश लल्लू सिंह के कुशल-मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत/अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम अरूण कुमार मल्ल की अध्यक्षता में विकास विभाग, श्रम रोजगार, डूडा एवं आजीविका मिशन आदि विभिन्न विभागोें के अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। इसमें उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
नोडल अधिकारी लोकअदालत/अपर जिला जज प्रथम अरूण कुमार मल्ल ने उपस्थित सभी अधिकारियों से कहाकि मान्नीय उच्चतम न्यायालय एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आगामी दिनांक-09.09.2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला दीवानी न्यायालय उरई एवं वाह्य स्थित न्यायालयों में किया जाना है। इसमें विभिन्न प्रकृति के अधिकाधिक मुकदमों/मामलों को नियत किया जाना है। राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु सभी विभागों एवं पी0एल0वी0 का सहयोग भी लिया जायेगा। इस सम्बन्ध में सभी विभागों के परिणामोन्मुखी व सार्थक प्रयासों की आवश्यकता है। इस पर उपस्थित समस्त अधिकारियों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेनू यादव ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रतिदिन जन-जन तक प्रचार-प्रसार हेतु ग्रामीण/शहरी क्षेत्रों में गठित स्वयं सहायता समूहों एवं फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा पोस्टर/पैम्पलेट्स जनसामान्य में वितरित करवायें जाये ।
बैठक में जिला विकास अधिकारी सुभाष त्रिपाठी, श्रम/स्वतः रोजगार विभाग से उपायुक्त अवधेश दीक्षित, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 दिनेश कुमार यादव और डूडा विभाग से जे0ई0 सुशील कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।