![]() |
| व्यापारियों के हित की लड़ाई एकजुट होकर लड़ेंगे- एड. वारिस राईन |
कोंच जालौन- नवीन फल सब्जी मंडी व्यापार समिति का अध्यक्ष वारिस राईन को बनाया गया जैसी ही अध्यक्ष पद की घोषणा हुई नगर के बड़ी संख्या में व्यापार से जुड़े दुकानदार और छोटे बड़े व्यापारी स्वागत के लिये उनके आवास पर पहुंच गए नगर के प्रमुख समाजसेवी गल्ला व्यापारी एडवोकेट प्रधव मिश्रा छोटू,सपा पूर्व नगर अध्यक्ष छोटू टाईगर, शांतनु यादव, शुभम उपाध्याय मोनू ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया और बधाई मिठाई खिला कर स्वागत किया। वहीं इस दौरान वारिस राईन ने कहा कि उन्हें जो पद दिया है उस पद पर वह खरा उतरेंगें साथ ही व्यापारी हितों के लिए लड़ाई लड़ेंगे उन्होंने कहा कि वैसे भी जब हम इस संगठन में नही थे तब भी व्यापारियों की कोई भी समस्या रही हो उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करते रहे हैं उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी अधिकारी द्वारा अब किसी भी व्यापारी का कोई उत्पीड़न नहीं होंने दूंगा।
