भाजपा कोंच नगर मण्डल कार्यशाला एवं वोटर चेतना महा अभियान बैठक

 भाजपा कोंच नगर मण्डल कार्यशाला  एवं वोटर चेतना महा अभियान बैठक

 आज कोंच नगर में स्थित गहोई भवन में नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया की अध्यक्षता में वोटर चेतना महाअभियान मंडल कार्यशाला सम्पन्न हुई। भाजपा कोंच नगर के तत्वाधान में गहोई  भवन पर आयोजित वाटर चेतना महाअभियान मंडल कार्यशाला में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्पार्चन  करके मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता , नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, विशिष्ट अतिथि नगर प्रभारी अनिलबहुगुणा,जिला मंत्री अंजू अग्रवाल विधानसभा संयोजक सुनील कांत तिवारी एवं नगर संयोजक महामंत्री ओ पी कुशवाहा ने शुरू की।
 कार्यशाला में मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष  नागेंद्र गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार, मतदाता सूची के सत्यापन, नए मतदाताओं के पंजीकरण एवं मतदाता सूची में सुधार करने के लिए भाजपा द्वारा वोटर चेतना अभियान शुरू किया गया है।जिसके अंतर्गत जिला, विधानसभा, एवं मंडल स्तर पर विशेष कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। सर्वप्रथम 28 अगस्त से 10 अक्टूबर तक घर घर सत्यापन अभियान बी एल ओ द्वारा किया जायेगा, जिसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को फॉर्म 6 भरवा करके उसके साथ सत्यापन करवाना है।
फिर 17 अक्टूबर को अंतरिम वोटर सूची के प्रकाशन के बाद 17 अक्टूबर से 31 नवंबर तक मतदाता सूची की जांच करना है और अगर कोई आपत्ति है, तो आपत्ति करते हुए उसका निस्तारण करवाना है।  बैठक का संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष कमलेश चोपड़ा  ने किया। बैठक में समापन करते हुए नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया ने सभी का आभार प्रकट किया। महामंत्री ओ पी कुशवाहा , उपाध्यक्ष मनीष नगरिया, मंत्री राघवेंद्र निरंजन, धर्मेंद्र राठौर, प्रदीप वर्मा ,महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष मीरा चंदेरिया, अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष इलियास मकरानी ने  मंचासीन अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष शंभू दयाल स्वर्णकार, विनोद गुर्जर, राजेश्वरी यादव, मूलचंद कुशवाहा, पूर्व सभासद अनिल अग्रवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रांतीय कार्य समिति के सदस्य बादाम सिंह कुशवाहा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र सोनी, सुशील दूरबार ,उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, नगर मंत्री अर्चना सोनी ,नंदिनी पटेल, संगीता पटेल, मंजुला पाटकर, सुमन चोपड़ा, ‌ सरोज मिश्रा, अवध यादव, श्याम बिहारी गुप्ता, डीके सोनी, नरेंद्र विश्वकर्मा, नरेश वर्मा ,अमित उपाध्याय,रविकांत कुशवाहा ,अनिल वर्मा ,गौरव तिवारी, मुकेश राठौर, सौरभ पुरवार, प्रेम नारायण वर्मा, बाबूराम पाल विकास पटेल धनोरा ,अनिल पटेल ,अजय कुशवाहा छोटू,
नदीम मकरानी, अभिनव सिंह गहलोत ,चंद्रशेखर यादव, रामजी गुप्ता, रविंद्र रायककवार आदि देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Post a Comment

Previous Post Next Post