चकरोड खेत में मिलाने की शिकायत

चकरोड खेत में मिलाने की शिकायत

 कोंच जालौन- कोतवाली परिसर में आयोजित सम्पूर्ण थाना दिवस में ग्राम धनोरा के ग्रामीणों ने प्रभारी अधिकारी को एक प्रार्थना पत्र देते हुए वताया कि हम लोगों को खेत पर जाने के लिए सरकारी चकरोड संख्या 206 है लेकिन गांव के ही निवासी कुशल पाल सिंह पुत्र राम नारायन व वल करन सिंह पुत्र कुशलपाल सिंह ने मिस्मार करके अपने खेत मे मिला लिया है और जब कृषि कार्य हेतु उक्त चकरोड से हम लोग निकलते है तो उक्त लोग गाली गलौज करके लड़ाई झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। गांव के गुरुदत्त सिंह गुरुचरन सिंह सुखपाल सिंह रणजीत सिंह महेशपाल सिंह आदि ने प्रभारी अधिकारी से उक्त चकरोड को पुलिस की सहायता से पैमाइश कराकर सुरक्षित कराते हुए उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post