मामला वार्ड नम्बर 12 भगत सिंह नगर का है जहां पर नमामि गंगे परियोजना द्वारा पानी की आपूर्ति हेतु लाइन तो बिछाई गई है लेकिन उसमें सप्लाई नहीं आ रही है और वहीं मुहल्ले में जो सरकरीं हेण्डपम्प लगे हुए है वह भी ख़राब पड़े हुए हैं। वहीं जो जल संस्थान द्वारा पूर्व में पेयजल आपूर्ति हेतु लाइन बिछाई गई थी उसमें दूषित पानी आ रहा है। वहीं मुहल्ले के लोगों ने बताया कि पीने के पानी के लिए हम लोगों को चौराहा तक जाना पड़ता है जिसमें काफी परेशानी होती है मुहल्ले वासियों ने कहा कि हम लोग कनेक्शन धारक है और हमें दूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है विभाग द्वारा शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नही की जा रही है मुहल्ले वासियों ने मीडिया के माध्यम से जल्द से जल्द समस्या के निदान की मांग की है।
Tags
Post