एस.आर.पी. इंटर कॉलेज ने मनाया हाॅकी के जादूगर का जन्म दिवस

कोंच जालौन- कस्बे के एस.आर.पी. इंटर कालेज में हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 
एस.आर.पी. इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आशीष पोरवाल ने खेल दिवस के अवसर पर बताया कि खेल एक ऐसा जरिया है जो एक व्यक्ति में कई कौशल विकसित करता है यह सामाजिक एकता को मजबूत करता है और सभी के बीच एक जुटता देशभक्ति नेतृत्व और भाईचारे को बढ़ावा देता है।
इसी कड़ी में प्रवक्ता एस पी सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो हिट है वह फिट है स्वस्थ जीवन में सफलता हमारे पास रहती है जीवन के हर मोड़ पर स्वस्थ शरीर की आवश्यकता होती है। कार्यक्रम का संचालन एस पी सिंह ने किया इस मौके पर रविंद्र कुमार शैलेंद्र मोहन बसेडिया नरेंद्र परिहार अतुल कुमार साकेत शांडिल्य कमलेश निरंजन रत्नेश सहित अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post