![]() |
| देर रात्रि प्रवर्तन दल ने की अवैध खनन में लिप्त तीन ट्रक के विरुद्ध कार्रवाई |
उरई जालौन- उपजिलाधिकारी माधौगढ़ एस०एन० शर्मा ने बताया कि दिनांक 25.08.2023 व 26.08.2023 की रात्रि समय लगभग 01:00 बजे से 04:00 बजे के दौरान प्रर्वतन कार्यवाही के दौरान गिट्टी व मौरम का अवैध परिवहन करते हुये पकड़े गये, 03 गिट्टी व 03 मौरम से भरे हुये ट्रकों/ डम्परों का ग्राम बंगरा से गल्ला मण्डी माधौगढ़ परिसर में खड़ा करने हेतु लाया जा रहा था। तभी पकड़े गये एक गिट्टी भरे हुये एक ट्रक / डम्पर का चालक द्वारा ग्राम सुल्तानपुरा के पास बंगरा रोड पर ही डम्पर में भरी गिट्टी उतारकर भाग गया, जिससे माधौगढ़ बंगरा जाने वाला सड़क मार्ग अवरूद्ध हो गया। इस अवरूद्ध मार्ग पर आवागमन सुचारू करने के लिए डामर सडक / मार्ग पर उतारी गई इस गिट्टी को अग्रिम आदेश तक मण्डी परिसर में पहुँचाने/संरक्षित करने हेतु अधिशासी अधिकारी माधौगढ़ को निर्देशित कर दिया गया है। तदक्रम में जन सामान्य / सम्बन्धित से अपेक्षा है कि प्रश्नगत गिट्टी जिस व्यक्ति / स्वामी की हो, वह सुसंगत प्रपत्रों / अभिलेखों व साक्ष्यों सहित एक सप्ताह के अन्दर उपजिलाधिकारी कार्यालय तहसील माधौगढ़ में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क करें।
