मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य विभाग की छापेमारी शुरू, लगातार एक्शन जारी

मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य विभाग की छापेमारी शुरू, लगातार एक्शन जारी

 उरई जालौन- आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ उ0प्र0 व जिलाधिकारी के निर्देशानुसार डॉ० जतिन कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद की समस्त तहसीलों में आगामी रक्षाबंधन त्यौहार के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थों की उपलब्धता हेतु आज खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मिलावटी खाद्य पदार्थो की बिक्री पर रोक लगाने हेतु विभिन्न स्थानो पर छापामार कर कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि कालपी तहसील के जोल्हूपुर मोड़ पर स्थित सुरेन्द्र सिंह पुत्र रामस्नेही की दुकान से खाद्य पदार्थ मिठाई का नमूना संग्रहित किया व संदेहास्पद की स्थिति में पाये गये लगभग 06 किलोग्राम मिठाई मूल्य लगभग 2200 /- रूपये को नष्ट कराया गया तथा परिसर में गंदगी पाये जाने पर नोटिस जारी किया गया। कालपी तहसील के जोल्हूपुर मोड पर स्थित मो० रहीस पुत्र सज्जाद अंसारी की दुकान से खाद्य पदार्थ छना का नमूना संग्रहित किया व संदेहास्पद की स्थिति में पाये गये लगभग 10 किलोग्राम मूल्य लगभग 3300/- रूपये को नष्ट कराया गया तथा परिसर में गंदगी पाये जाने पर नोटिस जारी किया गया। कालपी तहसील के जोल्हूपुर मोड पर आनंद प्रताप डेयरी प्रो० दीपचन्द्र की बोलेरो पिकअप गाड़ी में जा रहे मिश्रित दूध का नमूना संग्रहित किया गया। कालपी तहसील के जोल्हूपुर मोड़ पर राकेश पुत्र श्री राम संजीवन बोलेरो पिकअप गाडी में जा रहे मिश्रित दूध का नमूना संग्रहित किया गया। कालपी तहसील के जोल्हूपुर मोड़ पर स्थित कृष्णा रेस्टोरेन्ट एवं मिष्ठान भण्डार प्रो० सत्यम कुमार के परिसर से खाद्य पदार्थ गुझिया का नमूना संग्रहित किया तथा परिसर में गंदगी पाये जाने पर नोटिस जारी किया गया। कालपी तहसील के मैन बाजार कदौरा पर स्थित स्वराज पोरवाल की दुकान से खाद्य पदार्थ किशमिश का नमूना संग्रहित किया तथा परिसर में गंदगी पाये जाने व स्टाक रजिस्टर इत्यादि के न होने पर नोटिस जारी किया गया। कालपी तहसील के कदौरा बाजार पर स्थित सुशील गुप्ता पुत्र अशोक कुमार के परिसर से खाद्य पदार्थ चना की दाल का नमूना संग्रहित किया। कालपी तहसील के कदौरा मैन बाजार पर स्थित सुनील गुप्ता पुत्र रामस्वरूप के परिसर से खाद्य पदार्थ बेसन का नमूना संग्रहित किया। उरई नगर पालिका के कालपी बस स्टैण्ड के पास स्थित श्री कृष्णा वृजवासी रेस्टोरेन्ट एण्ड स्वीट्स से खाद्य पदार्थ खोया की मिठाई व मिठाई (काजू चीनी+रंग से निर्मित) का नमूना संग्रहित किया गया। तथा परिसर में गंदगी पाये जाने पर नोटिस जारी किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त नमूनों की जाँच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया गया। जॉच परिणाम प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अर्न्तगत विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
टीम में डॉ० जतिन कुमार सिंह सहायक आयुक्त (खाद्य) - II, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आलोक कुमार, अनिल कुमार शंखवार, सुनील कुमार, खाद्य सहायक रमेश चन्द्र मौजूद रहें। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
कोंच जालौन- तहसील क्षेत्र के ग्राम धनोरा के ग्रामीणों ने सोमवार को उपजिलाधिकारी अतुल कुमार को फिर एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया है कि हम लोगों को खेत पर जाने के लिए सरकरी चकरोड संख्या 206 है लेकिन गांव के ही इंद्रपाल सिंह रामजी महेश पाल सिंह शिशुपाल सिंह पुत्र गण सरनाम सिंह सुखपाल सिंह व कुशल पाल सिंह पुत्र राम नारायन ने मिस्मार करके अपने खेत मे मिला लिया है और जब कृषि कार्य हेतु उक्त चकरोड से हम लोग निकलते है तो उक्त लोग गाली गलौच करके लड़ाई झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। जबकि 13 सितंबर 2022 को सम्पूर्ण समाधान दिवस में दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर राजस्व निरीक्षक व पुलिस के द्वारा उक्त चकरोड की पैमाइश करायी गयी थी लेकिन इंद्रपाल के द्वारा झगड़ा करने पर उपरोक्त को शांत कराकर उच्चाधिकारियों की देखरेख में राजस्व टीम गठित कर चकरोड की पैमाइश का पुलिस द्वारा सुझ…
चकरोड पर अवैध कब्जा करने की शिकायत
कोंच जालौन- कोतवाली क्षेत्र के पंचानन के पास से रविवार की रात चोर दुकान की शटर का ताला तोड़कर हजारों रुपए कीमत का सामान उठा ले गए। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदार दंग रह गया। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला गांधीनगर निवासी अरविंद ने नदीगांव रोड स्थित ग्रीन गार्डन के पास मारुति वर्कशॉप की दुकान खोल रखी है। रोज की तरह रविवार शाम दुकान बंद करके अपने घर चला गया। सोमवार सुबह जब दुकान खोलने आया तो देखा कि उसकी दुकान में लगे शटर का ताला टूटा था। अरविंद के मुताबिक चोर उसकी दुकान से तीन बैटरी एक गैस टंकी इंजन पार्ट्स अल्युमिनियम गैस किट लगभग 70 हजार रुपए कीमत का सामान चोरी कर ले गए। फिलहाल दुकानदार अरविंद ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
शटर का ताला तोड़कर हजारों का माल समेट ले गए चोर
कोंच जालौन- उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर राजस्व वसूली अभियान लगातार चलाया जा रहा है जिसमें राजस्व जमा न करने पर उनके घर की बत्ती गुल की जा रही है इसी अभियान के तहत दिन सोमवार को मुहल्ला प्रताप नगर में नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह की अगुआई में राजस्व वसूली अभियान चलाया गया जिसमें जिन विधुत उपभोक्ताओं के विरुद्ध आर सी जारी की गई थी उनसे बकाया विधुत मूल्य जमा कराया गया और न देने पर उनके घर के विधुत कनेक्शन को विच्छेद कर दिया गया। इस अभियान में 25 विधुत उपभोक्ताओं की बकायादारी जमा न करने पर उनके कनेक्शन काटे गए और तीन लाख राजस्व वसूला गया इस कार्यवाही से विधुत बकायेदारों में हड़कम्प मचा हुआ है। वहीं इस दौरान उपखण्ड अधिकारी अनिरुद्ध कुमार मौर्य जे ई अंकित साहनी अमीन राजेन्द्र शर्मा उज्ज्वल तिवारी लाईन मेन धीरज रिंकू प्रदीप सिंह दीपक जितेंद्र अंशु आदि मौजूद रहे।
बिल बकाया रखने वाले 25 उपभोक्ताओं की बत्ती गुल, अभियान जारी

Post a Comment

Previous Post Next Post