![]() |
| पक्की सड़क बनाने की उठी मांग, डिप्टी कलेक्टर को दिया पत्र |
कोंच जालौन- वार्ड नम्बर चार छोटी दोहर निवासियों ने दिन बुधवार को उपजिलाधिकारी अतुल कुमार को एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि नगर पालिका परिषद के इस चुनाव से पहले छोटी दोहर ग्राम पंचायत जुझारपुरा में सम्बद्ध था जिस कारण ग्राम छोटी दोहर में कोई विकास कार्य नहीं कराया गया है हम लोगों के वार्ड नम्बर 4 मुख्य रास्ते मे जल भराव है जिससे आवागमन में परेशानी होती है और उक्त रास्ते से कोई भी वाहन नहीं निकल पा रहा है हम लोगों ने इसकी जानकारी वार्ड सभासद से कहा कि उक्त रास्ते पर सी सी रोड करवा दें मगर उन्होंने हम लोगों की बात को नहीं सुना और जल भराव से संक्रमक बीमारियां फैलने की प्रबल संभावना है वार्ड नम्बर चार के निवासियों ने एसडीएम से वार्ड नम्बर 4 में स्थित रास्ते मे भरे पानी की जगह पर उक्त रोड को नगर पालिका द्वारा पक्की रास्ता बनवाये जाने के लिए पालिका को आदेशित करने की मांग की है। इस दौरान राम खिलौने रविन्द्र कुशवाहा राम मिलन सतीश भोले आदि मौजूद रहे।
