बीच सड़क पर गाड़ दिया बिजली का खंभा, ग्रामीणों ने की शिकायत

बीच सड़क पर गाड़ दिया बिजली का खंभा, ग्रामीणों ने की शिकायत

 कोंच जालौन- तहसील क्षेत्र के ग्राम कुंअरपुरा निवासियों ने दिन बुधवार को उपजिलाधिकारी अतुल कुमार को एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि गांव में एक आम रास्ता जो बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की ओर जाता है उक्त रास्ते के सम्बंध में कोर्ट में मुकद्दमा भी चल रहा है वहां पर बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा दिनांक 27 अगस्त 2023 को विधुत पोल गाड़ दिया गया है। और जब हम लोगो को इसकी जानकारी हुई तो हम लोगों ने विधुत विभाग के अवर अभियंता से बात की और कहा कि यहां पोल गड़ जाने से रास्ता संकीर्ण हो गया है तो अवर अभियंता ने आश्वासन दिया कि पोल हटवा देंगें क्योंकि उसमें अभी गिट्टी सीमेंट नहीं पड़ी थी लेकिन जे ई ने हम लोगों की मौजूदगी के बगैर उक्त विधुत पोल में गिट्टी सीमेंट भरवाकर पक्का करा दिया है हम लोगों विधुत विभाग के ठेकेदारों को बहुत रोका मगर वह लोग नहीं माने और लड़ने झगड़ने को आमादा हो गए उक्त पोल गड़ जाने से जनमानस में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने एसडीएम से उक्त विधुत पोल अविलम्ब उखड़वाने की मांग की है‌। इस दौरान देवेंद्र कुमार भूपेंद्र कुमार अरमान खां अल्ताव मंसूरी राघवेंद्र सिंह रोहित सुरेश कुमार संतोष प्रदीप सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post