चेयरमैन ने किया ई-रिक्शा शोरूम का उद्घाटन

चेयरमैन ने किया ई-रिक्शा शोरूम का उद्घाटन

 कोंच जालौन- पंजाब नेशनल बैंक के सामने दिन सोमवार को खालसा बैटरी रिक्शा कम्पनी शोरूम का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने फीता काटकर किया। वहीं इस दौरान ई-रिक्शा शोरूम के डीलर हाजी दिलशाद अंसारी मौलाना जावेद हाजी नासिर सेठ हाजी सुल्तान राईन ने पालिकाध्यक्ष का माल्यार्पण कर साल उढ़ाकर स्वागत किया। पालिकाध्यक्ष ने ई-रिक्शा शोरूम का उद्घाटन करते हुए कहा कि खोले गए इस शोरूम से बेरोजगार नौजवानों को लाभ पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि काफी कम लागत में बैटरी से चलने वाला ई-रिक्शा पूरी तरह प्रदूषण मुक्त है। कहा कि रिक्शा बैटरी से चलित वाहन है इससे किसी भी प्रकार का प्रदूषण नहीं होता है। मौके पर मौलाना जाविद ने शोरूम के खैरों बरकत के लिए दुआ की।

Post a Comment

Previous Post Next Post