साहब! जबरन बनाया जा रहा दरवाजा, मना करने पर दे रहे धमकी
byMohd. Saddam Husain-
0
साहब! जबरन बनाया जा रहा दरवाजा, मना करने पर दे रहे धमकी
कोंच जालौन- कोतवाली के मुहल्ला पटेल नगर सागर चौकी के पास की आधा दर्जन महिलाएं पुलिस थाने पहुंच गई जहां उन्होंने एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि हमारा काफी बड़ा परिवार है और हम लोग एक गैलरी के माध्यम से अपने अपने घरों के लिए जाते हैं और वह गैलरी हमारी व्यक्तिगत है लेकिन गैलरी के पूर्व दिशा में चंदुर्रा व पचीपुरा वालों ने एक जगह खरीदकर उस पर व्यवसायिक निर्माण करवा रहे है और हमारी निजी गैलरी में जबरन दरवाजा बना रहे हैं जबकि उक्त लोग नक्शे के विरुद्ध निर्माण कार्य करवा रहे हैं उक्त लोगों से जब हमने दरवाजा न लगाए जाने की बात कही लेकिन उक्त लोग नहीं मान रहे है महिलाओं ने पुलिस से जबरन बनाये जा रहे अवैध दरवाजे को बंद कराये जाने की मांग की है।