चकरोड पर अवैध कब्जा करने की शिकायत

चकरोड पर अवैध कब्जा करने की शिकायत

 कोंच जालौन- तहसील क्षेत्र के ग्राम धनोरा के ग्रामीणों ने सोमवार को उपजिलाधिकारी अतुल कुमार को फिर एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया है कि हम लोगों को खेत पर जाने के लिए सरकरी चकरोड संख्या 206 है लेकिन गांव के ही इंद्रपाल सिंह रामजी महेश पाल सिंह शिशुपाल सिंह पुत्र गण सरनाम सिंह सुखपाल सिंह व कुशल पाल सिंह पुत्र राम नारायन ने मिस्मार करके अपने खेत मे मिला लिया है और जब कृषि कार्य हेतु उक्त चकरोड से हम लोग निकलते है तो उक्त लोग गाली गलौच करके लड़ाई झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। जबकि 13 सितंबर 2022 को सम्पूर्ण समाधान दिवस में दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर राजस्व निरीक्षक व पुलिस के द्वारा उक्त चकरोड की पैमाइश करायी गयी थी लेकिन इंद्रपाल के द्वारा झगड़ा करने पर उपरोक्त को शांत कराकर उच्चाधिकारियों की देखरेख में राजस्व टीम गठित कर चकरोड की पैमाइश का पुलिस द्वारा सुझाव दिया गया था। ग्रामीणों ने एसडीएम से उक्त चकरोड को पुलिस की सहायता से पैमाइश कराकर सुरक्षित कराते हुए उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post