![]() |
| 11 सितंबर को ग्राम चिल्ली में होगा विद्युत जागरूकता शिविर का आयोजन |
उरई जालौन- सचिव/तहसीलदार तहसील विधिक सेवा समिति उरई ने विधिक साक्षरता शिविर/जागरूकता कार्यक्रम दिनांक 11.09.2023 के आयोजन के सम्बंध में बताया कि सचिव/सिविल जज (सी०डि०) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पत्र के द्वारा माह सितम्बर, 2023 में विधिक सेवा कार्यक्रम/विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन दिनांक 11.09.2023 के ग्राम चिल्ली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिल्ली में मुख्यमंत्री बाल कल्याण योजना / बच्चों के अधिकार एवं लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधि0-2012/बच्चों को दूरदर्शन एवं इन्टरनेट के दुष्परिणाम की जानकारी कार्यक्रम हेतु अपरान्ह 12:00 बजे निर्धारित किया गया है, जिसमें टीम लीडर योगेन्द्र सिंह तखेले, पी०एल०वी० नामित किये गये हैं। उक्त के सम्बन्ध में योगेन्द्र सिंह तखेले, पी०एल०वी०द्वारा अवगत कराया गया है, कि विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन तहसील उरई के ग्राम चिल्ली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दिनांक 11.09.2023 को आयोजित किया जा रहा है। अतः आप से अनुरोध है कि उक्त शिविर में निर्धारित तिथि एवं समय से प्रतिभाग करने का कष्ट करें। कार्यक्रम के दौरान मास्क / फेस कवर सैनेटाइजर व कोविड-19 के बचाव हेतु सोशल व फिजिकल डिस्टेंसिंग (सामाजिक व शारीरिक दूरी) का पालन किया जाना अनिवार्य है।
