![]() |
| 27 सितंबर तक करें ड्राइविंग सीखने के लिए आवेदन |
उरई जालौन- नोडल प्रधानाचार्या राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उरई नूपुर कश्यप ने बताया कि कार-ट्रक ड्राईविंग के सत्र अक्टूबर 2023 से दिसम्बर 2023 तक प्रशिक्षण हेतु आवेदन पत्रों की बिक्री दिनांक 08.09.2023 से प्रारम्भ हो चुकी है। अभ्यर्थी संस्थान से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है। आवेदन पत्र प्राप्त करने तथा जमा करने की अन्तिम तिथि 27.09.2023 है। व्यवसाय कार-ट्रक ड्राईविंग की शैक्षिक योग्यता जूनियर हाईस्कूल (कक्षा 8 पास) है। कार-ट्रक ड्राईविंग व्यवसाय में हाईस्कूल उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को वरीयता प्रदान की जाएगी।
Tags
Post
