सम्पूर्ण समाधान दिवस आई 16 शिकायतें 3 का हुआ वहीं समाधान

कोंच जालौन- शनिवार को तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी अतुल कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 16 फरियादियों ने अपनी अपनी समस्याओं से सम्बंधित प्रार्थना पत्र एसडीएम को सौंपे जिसपर उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुना और निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देशित किया कि आई हुई शिकायतों का समय बद्ध एवं गुणबत्ता पूर्वक निस्तारण कराना सुनिश्चित करें उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतों के निस्तारण में सम्बंधित लोगों को मौके पर बुलाकर पारदर्शी तरीके से समस्या का निस्तारण करें। जिससे दुबारा फरियादी उक्त समस्या को लेकर न आये एसडीएम ने आयी हुयीं शिकायतों में से मौके पर 3 शिकायतों का निस्तारण कर दिया उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दास्त नही होगी और अगर मांनीटरिंग के दौरान कोई भी कमी पायी जाती है तो सम्बंधित बिभाग के अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्यबाही की जाएगी। इस अवसर पर  तहसीलदार अभिनव त्रिपाठी पुलिस क्षेत्राधिकारी राम सिंह ई ओ नगर पालिका पवन किशोर मौर्य सी.डी.पी.ओ.चन्द्र प्रभा खरे कोंच व नदीगांव से सीमा निरंजन ए.डी.ओ. पंचायत नरेश चन्द्र दुवेदी ए.वी.एस.ए. रंगनाथ नदीगांव से दिग्विजय सिंह सहायक वन संरक्षण अधिकारी हेमन्त कुमार कोतवाली से एस आई सचिन शुक्ला सहित तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post