कोंच जालौन- कोतवाली के मुहल्ला प्रताप नगर निवासिनी कृष्णा कुमारी ने कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर गुहार लगाई है। महिला ने बताया कि मेरा पडोसी मंगल पुत्र हीरामन कुशवाहा आये दिन शराब पीकर गाली गलौज व लड़ाई झगड़ा करता है और मेरे घर पर पत्थर फेंकता है जब मैने उसे मना किया तो वह अपना सिर फोड़कर रिपोर्ट करने की धमकी देता है इन आदतों से तंग आकर उसकी पुत्री कुएं में गिर गयी थी जिस पर हम लोगों को फंसाने की धमकी देता है और वह कभी भी कोई भी अप्रिय घटना कर सकता है जिसका जिम्मेदार स्वयं मंगल कुशवाहा होगा। कृष्णा कुमारी ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की भी मांग की है।
महिला ने पुलिस से लगाई गुहार, हमारी सहायता करो पड़ोसी ने कर रखा है परेशान
byMohd. Saddam Husain
-
0