गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए 25 सितंबर तक करें आवेदन

उरई जालौन- जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र त्रिपाठी ने वर्ष 2023-24 के लिये गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराये जाने के संबंध में बताया है कि अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन एकीकरण अनुभाग जितेन्द्र कुमार द्वारा शासकीय पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि वर्ष 2023-24 के लिये गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाना हैं। उन्होने बताया कि राष्ट्रीय एकता पुरस्कार प्राप्त करने हेतु निम्न अर्हताए निर्धारित की गयी हैं- जो भारत का मूल नागरिक हो, उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा के भीतर पुरूस्कार पर विचार किये जाने के वर्ष में सामान्यतया निवास करता रहा हों, मानवाधिकार, सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान रहा हो तथा ’गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार योजना’ के अधीन पूर्व में इस राज्य सरकार द्वारा पुरस्कृत न किया गया हो। उन्होने यह भी बताया कि प्रदेश में निवासरत व्यक्तियों में से कोई व्यक्ति जिसमें मानव अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट कार्य किया हो तथा इस हेतु पूर्ण समर्पित रहे हो, को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा गुरू गोविन्द सिंह जी के जन्म दिवस (05 जनवरी) पर गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार प्रदान किये जाने व एक लाख रूपये का नगद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र दिये जाने की व्यवस्था हैं। पुरस्कार हेतु पात्र व्यक्ति अपना आवेदन पत्र दिनांक 25 सितम्बर 2023 तक चार प्रतियों में जिला विकास अधिकारी कार्यालय विकास भवन जालौन स्थान उरई में जमा करे जिससे जांचोपरान्त निर्धारित समय पर शासन को प्रेषित किया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post