एसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनी शिकायतें

एसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनी शिकायतें

 कोंच जालौन- शनिवार को कोतवाली परिसर में पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया इस थाना दिवस पर कोतवाली में 4 फरियादियों ने अपनी अपनी समस्या से सम्बंधित प्रार्थना पत्र अधिकारियों के समक्ष रखकर उनके निस्तारण की मांग की जिस पर अधिकारियों द्वारा मौके पर तीन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करते हुए बांकी प्रार्थना पत्र को सम्बंधित अधिकारी को सौंपते हुए उसके जल्द निस्तारण का आदेश दिया इस दौरान एस पी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए जिससे किसी भी पक्ष को हानि न हो इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अतुल कुमार तहसीलदार अभिनव तिवारी पुलिस क्षेत्राधिकारी राम सिंह प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र कुमार पाठक लेखपाल अखिलेश कुमार महेशचन्द्र नरेंद्र बाबू गुप्ता चन्द्र प्रकाश साहू राजेन्द्र कुमार वर्मा प्रेम किशोर दिनेश कुमार बीरेन्द्र सिंह संजना कुमारी कमलकांत शिवहरे भारती निरंजन पीयूष वर्मा वृजराज सिंह आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post