जिले भर के 30 ग्रामीण तथा 6 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

जिले भर के 30 ग्रामीण तथा 6 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

 उरई जालौन- मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० एन०डी० शर्मा ने बताया कि आज जनपद के 30 ग्रामीण तथा 06 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलो का आयोजन किया गया जिनमें 46 चिकित्सकों तथा 188 पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा चिकित्सीय कार्य किया गया 708 पुरुषी तथा 603 महिलाओं सहित 1533 रोगियों का परीक्षण किया गया, जिसमें 222 बच्चे भी शामिल थे 40 आयुष्मान कार्ड बनाये गये 08 व्यक्तियों का कोविड एण्टीजन टेस्ट किया गया। 51 रोगियों की मलेरिया कार्ड द्वारा जांच तथा 24 रोगियों की हिपेटाइटिस की जांच की गयी 51 व्यक्तियों की आखों का परीक्षण किया गया 43 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण किया गया, 02 रोगियों को उपचार हेतु उच्च केन्द्रों पर संदर्भित कर एम्बुलेन्स द्वारा भेजा गया। 100 बुखार के रोगी, 196 लीवर सम्बन्धी समस्याओं के 118 श्वसन संबन्धी समस्यायों, 78 डायबिटीज के रोगी सबसे अधिक 278 त्वचा संबन्धी रोगों के रोगी 31 खून की कमी के तथा 53 उच्च रक्तचाप के रोगी देखे तथा उनको उपचार प्रदान किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post