युवक को मारपीट कर किया लहूलुहान रिपोर्ट दर्ज

युवक को मारपीट कर किया लहूलुहान रिपोर्ट दर्ज

 कोंच जालौन- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसोव निबासी रमाकांत पुत्र ज्ञान सिंह ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि घटना दिनांक 2 सितंबर 2023 रात्रि 9 बजे की है जब मै गांव में ही आकाश राजपूत की दुकान पर सौदा लेने जा रहा था तभी रास्ते मे नरेश व नीरज पुत्रगण जसवंत राजपूत ने मुझे रोककर अकारण गाली गलौज करने लगे तभी कुछ लोगों के आ जाने पर उक्त लोग चले गए और मैं सौदा लेने दुकान पर चला गया तभी पुनः पीछे से उक्त लोग आ गए और डंडे से मेरे सिर पर प्रहार कर दिया जिससे मेरा सिर फट गया लोगों के बीच बचाव करने पर उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए रमाकांत की तहरीर पर पुलिस ने मुकद्दमा संख्या 211/23 धारा 323/504/506 आई पी सी में दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post