मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज

कोंच जालौन- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदेवरा निवासी दीन मुहम्मद पुत्र महबूब ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि घटना दिनांक 31अगस्त 2023 की है जब मेरा पुत्र व मेरी माँ घर के बाहर बैठी थी तभी गांव के ही निवासी विनय पुत्र मिथलेश आदि आये और अकारण ही गाली गलौच करने लगे जिसका मेरी माँ व पुत्र ने विरोध किया तो उक्त लोग मेरे पुत्र व मेरी माँ के साथ मारपीट करने लगे। हो हल्ला सुनकर पड़ोसी आ गए और उक्त लोगों को ललकारा तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। दीन मुहम्मद की तहरीर पर पुलिस ने मुकद्दमा संख्या 210/23 धारा 323/504/506 आईपीसी में मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post